डॉ. नजमा हेपतुल्ला, उप – सभापति राज्य सभा

डॉ. नजमा हेपतुल्ला, उप – सभापति राज्य सभा

प्रिय छात्र/ छात्राओं, अभिभावक बंधुओं

बड़े ही हर्ष का विषय है कि आपका प्रिय संस्थान ड्रोन पब्लिक स्कूल सफलता के नित नए आयामों को स्पर्श करते हुए अपनी गौरवशाली यात्रा के १५ वर्ष कर १६ पार्ष में प्रवेश कर रहा है| सबसे पहले में उस सभी छात्र/ छात्राओं, शिक्षक/ शिक्षिकाओं, अभिभावकों, समाज के गणमान्य व्यक्तियों, शुभचिंतको, पत्रकार बंधुओं व उन सभी ज्ञात-अज्ञात महानुभाओं का जिन्होंने मरी इस यात्रा में प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्काश रूप से सहयोग किया है | में उन सभी का बड़ी विनम्रता पूर्वक अंत: करण से अभिनन्दन/ वंदन करता हूँ और आशा ही नहीं अपितु पूर्ण विश्वास है की मुझे भविष्य में भी आप सभी का सहयोग इसी प्रकार से मिलता रहेगा |

डॉ. नजमा हेपतुल्ला, उप – सभापति राज्य सभा, श्री के.सी. त्यागी, एम्.पी. राज्य सभा, प्रो. राजकुमार त्यागी, एम्.एल.सी.

06 मार्च 2006 को डॉ. नजमा हेपतुल्ला, उप – सभापति राज्य सभा, श्री के.सी. त्यागी, एम्.पी. राज्य सभा, प्रो. राजकुमार त्यागी सदस्य विधान परिषद, उत्तर प्रदेश के कर कमलो द्वारा द्रोण के रूप में जो बीजारोपण किया था वह आप सभी के स्नेह-आशीर्वाद से वट वृक्ष के रूप में फार्मेसी और एजुकेशन के १५ कोउर्सो के साथ DRON GROUP OF INSTUTIONS आग्रणी संस्थान के रूप में स्थापित हो गया है|

द्रोण पब्लिक स्कूल के शिक्षा प्रदान करने के अपने ही मापदंण्ड है| संस्थान में जहा एक और आधुनिक शिक्षा प्रदान की जाती है| वही दूसरी और मानवीय मूल्यों का भी सर्जन किया जाता है| उसी कड़ी में स्कूल के छात्र/ छात्राओं द्वारा लगभग २४ हज़ार पोधों का पोधारोपर्ण कराया गया| जल के महत्व के लिए स्टाफ एवं छात्र/ छात्राओं द्वारा जल सरंक्षण रैली निकाल कर समाज को जागरूक किया| पर्यावरण को नुक्सान से बचने के लिए पेड बचाओ अभियान चलाकर समाज को जोड़ा| सभी पढ़े- सभी बढ़ें की भावना से छेत्र के निर्धन बालक/ बालिकाओं को पाठय पुस्तकें एवं अन्य शिक्षण सामग्री का वितरण किया| बच्चों में परोपकार की भावना जाग्रत हो इस लिए उनसे निर्धन बच्चों को कपड़ो का समय -समय पर वितरण कराया| मेरी बेटियां शिक्षित हो स्वावलंबी बने इस लिए बेटी बचाओ-बेटी पढाओ के अन्तर्गत बहुत सी बेटियों को स्कूल निशुल्क शिक्षा प्रधान कर रहा है|

स्वस्थ के प्रति जागरूक करने के लिए समय-समय पर योग शिक्षा का आयोजन किया जाता रहा है| जिसमें विश्व प्रसिद्ध योग गुरुओं को आमंत्रित किया जाता रहा है| आधुनिक शिक्षा में आ रहे नए परिवर्तन को स्कूल द्वारा छात्र/ छात्राओ एवं अभिभावकों को काउंसलर के माध्यम अवगत करना एवं छात्र/ छात्राओं में राष्ट्रीयता की भावना हो इसके लिए समय-समय पर भारतीय सेना द्वारा प्रयोग किये जाने वाले शास्त्रों की जानकारी दिलाना|

हमें यह बताते हुए अत्यंत गौरव की अनुभूति हो रही है कि इस छोटी सी यात्रा में यह संस्थान छेत्र का अग्रणी संस्थान बन गया है| स्कूल के शिक्षा व खेल के प्रति समपर्ण को देखते हुए सी०बी०एस०सी० ने नए वर्ष २०१५ में ईस्ट जोन सी०बी०एस०सी० क्लस्टर-३ वॉलीबॉल {बालक} आयु सीमा १९ वर्ष, २०१६, में सी०बी०एस०सी० नार्थ जोन बालक/ बालिका कबड्डी प्रतियोगिता, वर्ष २०१९ में सी०बी०एस०सी० अंतर विद्यालय बालक/ बालिका कबड्डी क्लस्टर प्रतियोगिता- XIX की मेजबानी करने का अवसर दिया साथ ही साथ वर्ष २०१३ से सी०बी०एस०सी० ने विद्यालय को निरंतर अपना परीक्षा केंद्र बनाया |

Leave a comment